कचरे पर बवाल: पीथमपुर में फिर पथराव, कई घायल, पुलिस ने भांजी लाठी-छोड़े अश्रु गैस के गोले, 100 से अधिक पर FIR - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 4 January 2025

कचरे पर बवाल: पीथमपुर में फिर पथराव, कई घायल, पुलिस ने भांजी लाठी-छोड़े अश्रु गैस के गोले, 100 से अधिक पर FIR


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के जहरीले कचरे के विनष्टीकरण के पहले जमकर बवाल हो रहा है। इंदौर के आसपास तथा खास तौर पर पीथमपुर में आक्रोश जमकर उबला हुआ है। यहां आम नागरिक बिल्कुल भी नहीं चाहता है कि यह ज़हरीला कचरा यहां नष्ट किया जाए। सरकार अड़ी हुई है और कचरा पीथमपुर में ही ठिकाने लगाने के लिए जद्दोजहद चल रही है। जिसके खिलाफ शनिवार को दोबारा फिर पथराव की घटनाएं हुई। फैक्ट्री में जमकर पथराव किया गया, इस दौरान कई लोग, पुलिस कर्मचारी व अधिकारी भी घायल होने की खबर है। वहीं पुलिस ने भी जवाब में लाठियां भांजी है और अश्रु गैस के गोले भी छोड़े हैं। 100 से अधिक लोगों पर FIR भी दर्ज किए जाने की जानकारी मिली है। Chaos over garbage: Stone pelting again in Pithampur, many injured, police lathicharged and fired tear gas shells, FIR lodged against more than 100

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि शनिवार की सुबह शांति से बाजार खुलने की खबर आई, लेकिन 12 बजते ही एक बार फिर हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। पीथमपुर में हिंसा का आज तीसरा दिन है। यहां रामकी एनवायरो इंडस्ट्री की फैक्ट्री पर पथराव की बात सामने आ रही है। फैक्ट्री से लगे तारापुर गांव के लोगों पर पथराव किए जाने की सूचना है। पुलिस द्वारा 100 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले को लेकर सीएम मोहन यादव एक्शन में नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की भी कोशिश की थी और तरह-तरह से विरोध जताए जा रहे हैं। उधर शांति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी सोशल मीडिया पर अपने वीडियो वायरल कर अपील कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कचरा ज्यों का त्यों रखा है। उसे कहीं ठिकाने नहीं लगाया गया है। कंटेनर प्रशासन की कस्टडी में है, ऐसी स्थिति में लोग शांति बनाए रखें।