जबलपुर में शराबी डॉक्टर ने 8 को रौंदा, 2 की मौके पर ही मौत, घायलों को गंभीर अवस्था में पहुंचाया गया अस्पताल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 4 January 2025

जबलपुर में शराबी डॉक्टर ने 8 को रौंदा, 2 की मौके पर ही मौत, घायलों को गंभीर अवस्था में पहुंचाया गया अस्पताल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर स्थित विजयनगर इलाके में एक डॉक्टर ने 8 लोगों को रौंद डाला। शराब के नशे में धुत्त डॉक्टर की कार कुछ इस तरह से अनियंत्रित हुई कि उसने दो को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद शराबी चालक कार छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन भीड़ ने उसे दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतकों में माढ़ोताल बर्फानी नगर निवासी मुन्नी बाई और रवि शंकर शामिल हैं और पुलिस ने कार जब्त कर लिया है। आरोपित कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। In Jabalpur, a drunk doctor ran over 8 people, 2 died on the spot, the injured were rushed to the hospital in critical condition

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि विजय नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को एक चिकित्सक की कार ने एसबीआइ चौक पर कोहराम मचा दिया। तेज गति से आयी कार ने सामने चल रही एक कार को तेज टक्कर मारी। उसके बाद लहराते हुए सड़क पर कई मीटर दूर तक गई। इस घटनाक्रम से सड़क पर भगदड़ मच गई। दुर्घटना में घायल दो लोगों की मौत हो गई। चिकित्सक संजय पटेल कार एमपी 20 जेडई 5172 से कहीं जा रहे थे। उनकी कार गति अधिक थी। वे एसबीआइ चौक के पास पहुंचे ही थे कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार की गति अधिक होने के कारण कार टकराती हुए आगे बढ़ती चली गई। मौके से गुजर रहे रविशंकर दुबे, आनंद सिंह, दीपा शुक्ला, मुन्नी बाई, वैशाली नामदेव और मोहित शर्मा कार की चपेट में आकर घायल हो गए। तेज टक्कर लगाने से कई-कई फीट दूर जाकर गिरे। गंभीर रूप से घायल मुन्नी बाई और रवि शंकर की अस्पताल में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को टक्कर मारने के बाद चालक ने वाहन को तेजी से चलाकर भागने का प्रयास किया। कार से नियंत्रण खो दिया और कई राहगीरों को चपेट में ले लिया।