रफीक खान
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक व्यक्ति की नृशन्स हत्या कर दी गई। हत्या के दौरान मौत के घाट उतारने वाले व्यक्ति को पीछे की सीट पर बैठा कर आग लगा दी गई। लोगों ने देखकर पुलिस को सूचित किया, तब जांच पड़ताल शुरू हुई। मृतक का शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो जाने के कारण उसकी पहचान भी नहीं की जा सकी है। पुलिस इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। "After the murder, the car was set on fire", police recovered the body from the back seat, efforts to solve the mystery
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि संभागीय मुख्यालय से सटे अर्झुली मार्ग पर शुक्रवार तथा शनिवार की दर्मयानी रात जलती हुई कार में एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। एक कार में ड्राइवर सीट के पीछे वाली सीट पर एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को जलाने की कोशिश की गई है। मौके पर पहुंची घुनघुटी पुलिस ने दमकल वाहन के साथ आग पर काबू पाया, जिसके बाद पीछे वाली सीट पर एक जली हुई लाश मिली। पाली थाना प्रभारी मदन मरावी के अनुसार यह स्पष्ट है कि यह एक हत्या का मामला है। शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि शरीर पूरा जल जाने के कारण पहचान में कठिनाई हो रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह एक पुरुष का शव लग रहा है, शव का कुछ हिस्सा और हड्डियां ही सलामत है। इंजन नंबर के जरिए वाहन के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को ऐसा पता चला है कि निकट के एक ढाबे पर जमकर शराबखोरी होती होती है, संभवत: यह घटना उन्हीं के बीच की है।