BJP MLA और MP के सह प्रभारी पर आदिवासी महिला से दुष्कर्म और गायब करने का आरोप, AAP नेता ने सौंपा DGP को पत्र - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 5 April 2025

BJP MLA और MP के सह प्रभारी पर आदिवासी महिला से दुष्कर्म और गायब करने का आरोप, AAP नेता ने सौंपा DGP को पत्र


रफीक खान
दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी से विधायक तथा मध्य प्रदेश में सह प्रभारी भाजपा नेता सतीश उपाध्याय पर एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म तथा उसे गायब करने का आरोप लगा है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री रहे सोमनाथ भारती ने यह आरोप लगाते हुए मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना को एक पत्र भी लिखा है। भोपाल प्रवास के दौरान सोमनाथ भारती ने कहा कि चाल, चरित्र और चेहरा की बात करने वाली बीजेपी इस मामले में क्या कदम उठाती है, देखने वाली बात होगी। BJP MLA and MP's co-incharge accused of raping and making tribal woman disappear, AAP leader submitted a letter to DGP

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि डीजीपी कैलाश मकवाना को सौंपे गए पत्र में भारती ने लिखा है कि वे 10 सालों तक दिल्ली के मालवीय नगर से विधायक रहे हैं। पिछले चुनाव में मामूली अंतर से सतीश उपाध्याय से हार गए थे। उन्होंने हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई है, जिसमें यह कहा गया है कि उपाध्याय ने एमपी में अपने खिलाफ चल रहे एक केस की जानकारी छिपाई है। शिकायतकर्ता भारती के पास ऐसे साक्ष्य नहीं हैं, जिससे वे हाईकोर्ट को बता सकें कि भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने यौन शोषण की शिकायत थाने में की है। वे शिकायत की जानकारी लेने और साक्ष्य जुटाने भोपाल प्रवास पर आए थे। भारती का आरोप हे कि उपाध्याय ने एमपी में पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता का यौन शोषण किया था। डीजीपी को लिखी गई चिट्ठी में उन्होंने बताया कि कोर्ट ने उपाध्याय के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जानकारी मांगी है और मामले की सुनवाई 8 अप्रैल को होनी है, इसलिए वे जानना चाहते हैं कि संबंधित केस किस थाने में दर्ज है। डीजीपी से इस संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने आग्रह भारती द्वारा किया गया है।