MP में IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए, वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी - khabarupdateindia

खबरे

MP में IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए, वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी


रफीक खान 
मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने एक बार फिर रविवार की शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS के कई अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। जारी हुई तबादला सूची में उनके गृह जिला उज्जैन समेत विदिशा, हरदा, अशोक नगर और गुना जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। इसके अलावा अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार 13 अप्रैल 2025 को जारी सूची समाचार के साथ संलग्न है। IAS officers transferred in MP, collectors of many districts changed, senior officers also given new responsibilities