जमशेदपुर में "करणी सेना" के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की "गोली मारकर हत्या", कई जगह हुआ विरोध और हंगामा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 22 April 2025

जमशेदपुर में "करणी सेना" के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की "गोली मारकर हत्या", कई जगह हुआ विरोध और हंगामा


रफीक खान
झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद अनेक स्थानों पर विरोध और हंगामा किया गया। विनय सिंह की लाश जमशेदपुर NH 33 के पास सुनसान इलाके से बरामद की गई। घटनास्थल पर उनके हाथ में भी एक पिस्टल रखी हुई पाई गई तथा आसपास शराब की बोतल भी मिली। पुलिस घटना की गुत्थी सुलझाने में लग गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने एक स्पेशल टीम भी गठित की है। National Vice President of "Karni Sena" shot dead in Jamshedpur, protest and uproar took place at many places

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटनास्थल से पिस्टल के साथ-साथ पुलिस को मोबाइल फोन और गाड़ी भी मिली है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मृतक विनय सिंह जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के आस्था स्पेस टाउन के रहने वाले थे। रविवार को अपने किसी दोस्त के साथ यह कह कर घर से निकले थे कि वह जमीन देखने जा रहे हैं, लेकिन देर शाम तक वह जब घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी खोज भी शुरू कर दी थी। पुलिस विनय सिंह के साथियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना से संबंधित कोई सुराग हाथ लग सके।