जबलपुर में BJP की मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष पार्टी से निष्कासित, जैन समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 22 April 2025

जबलपुर में BJP की मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष पार्टी से निष्कासित, जैन समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में आचार्य विद्यासागर मंडल की भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला और पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजपूत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा नेत्री और नेता का ऑडियो जमकर वायरल हुआ था। मीडिआ में सुर्खियां बनने के बाद जैन समुदाय आंदोलित हो गया था। कई संगठनों द्वारा उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए ज्ञापन भी सौंपे गए थे। अंततः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लिया और दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक करवाई के निर्देश दे दिए। Jabalpur BJP Mandal president and former Mandal president expelled from the party, had made objectionable remarks against Jain community

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी की मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ल द्वारा मध्य क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे से चर्चा के बाद सूची तैयार की गई थी। इस सूची को जारी कर अमल में लाया जाता, इसके पूर्व ही पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजपूत से उनकी बातचीत हुई। दोनों के बीच बेबाक बातचीत का ऑडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो खासा हंगामा मच गया। दोनों ही नेता जैन समुदाय को टारगेट करते नजर आए। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी मुसलमानो के पीछे लगी हुई है, अब जैन समाज का नंबर भी लगने वाला है। इस तरह की कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई, जो समुदाय को नागवार गुजरी। जैन समुदाय द्वारा कोतवाली थाने का घेराव किया गया। विरोध के इस क्रम के चलते स्थानीय नेताओं की भी राय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा द्वारा ली गई और उन्होंने माना कि भाजपा किसी भी प्रकार की समाज विरोधी, आपत्तिजनक या विभाजनकारी मानसिकता को स्वीकार नहीं करेगी। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सामाजिक समरसता, मर्यादा और अनुशासन का पालन अगर नहीं करेगा तो उसे पार्टी से बाहर का रास्ता देखना होगा।