MP में गुना जिले के SP को हटाया, CG में 41 IAS अधिकारियों का तबादला, 11 कलेक्टर बदले गए - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 20 April 2025

MP में गुना जिले के SP को हटाया, CG में 41 IAS अधिकारियों का तबादला, 11 कलेक्टर बदले गए


रफीक खान
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पदस्थ पुलिस अधीक्षक को राज्य सरकार ने हटा दिया है। यह कार्रवाई गुना में हनुमान जयंती के अवसर पर हुए उपद्रव के तारतम्य में की गई है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य में 41 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश में 11 कलेक्टरों को बदला गया है। SP of Guna district removed in MP, 41 IAS officers transferred in CG, 11 collectors changed

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि MP के गुना में हनुमान जयंती के अवसर पर 12 अप्रैल को निकले जुलूस में पथराव की घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस इंदौर अंकित सोनी को गुना का नया एसपी बनाया गया है। हनुमान जन्‍मोत्‍सव पर रात में मस्जिद के सामने से चल समारोह निकल रहा था। इस दौरान समारोह पर पथराव की घटना हुई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी थी। पुलिस ने एक वर्ग के युवाओं को गिरफ्तार किया तो महिलाओं ने विरोध में थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया था। यह भी सामने आया था कि वहां से चल समारोह निकालने की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भी निकाला गया। इसे पुलिस की विफलता के तौर पर मानते हुए सरकार ने कार्रवाई की है। ऐसा माना जा रहा है कि राज्य सरकार इस घटना को लेकर की गई कार्रवाई से यह संदेश भी देना चाहती है कि प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता और संवेदनशीलता हर हाल में बरकरार रखना है। तबादला सूची में दंतेवाड़ा, गरियाबंद, रायगढ़ और बिलासपुर समेत 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी सूची जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक संजय अग्रवाल को बिलासपुर का कलेक्टर बनाया गया है।
दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद का कलेक्टर नियुक्त किया गया।
इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का कलेक्टर बनाया गया।
कुंदन कुमार को मुंगेली का कलेक्टर नियुक्त किया गया।
नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर बनाया गया।
संजय कन्नौजे को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर नियुक्त किया गया।
भगवान सिंह ऊईके को गरियाबंद का कलेक्टर बनाया गया।
मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ का कलेक्टर नियुक्त किया गया।
कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया।
जन्मजेय महोबे को जांजगीर कलेक्टर बनाया गया है।
भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र को राजनांदगांव कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।