"ऐसी आई तेज आंधी": घर के छप्पर के साथ 2 बच्चे भी उड़ गए, कई लोगों ने कैमरों में कैद की घटना - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 21 May 2025

"ऐसी आई तेज आंधी": घर के छप्पर के साथ 2 बच्चे भी उड़ गए, कई लोगों ने कैमरों में कैद की घटना








रफीक खान
मध्य सीसीसीआंधी, तूफान तो कहीं बारिश और ओला का भी दौर चल रहा है। मौसम के इस बिगड़े माहौल के बीच सागर जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रहीh है, जिसे कई देखने वालों ने अपने कमरे में कैद किया है। सागर जिले के बंडा तहसील अंतर्गत इलाके में एक मकान का न सिर्फ छप्पर उड़ा बल्कि तेज आंधी में उसके दो मासूम बच्चे भी उड़ गए। यह तो गनीमत थी कि बच्चे हवा का दबाव कम होते ही नीचे आ गए और उन्हें ज्यादा चोट भी नहीं पहुंची है, हालांकि दोनों बच्चों को एहतियातन अस्पताल पहुंचाया गया है। "Such a strong storm came": 2 children were blown away along with the roof of the house, many people captured the incident on cameras


जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना बंडा विकासखंड के गोराखुर्द ग्राम की है। इसका वीडियो सामने आया है। हालांकि बच्चों को ज्यादा चोट नहीं आई है। दोनों सुरक्षित हैं लेकिन घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कहां जाता है कि मंगलवार की शाम बंडा विकासखंड में तेज हवा-आंधी और बारिश हुई। आंधी चलने से कई स्थानों पर पेड़ गिरे। वहीं ग्राम गोराखुर्द में अमोल नागवंशी के कच्चे मकान का छप्पर उड़ गया। घर में छप्पर पकड़कर खड़े दो बच्चे भी छप्पर के साथ उड़ते हुए नजर आए। अमोल नागवंशी गांव में परिवार के साथ रहता है। उसका कच्चा मकान है। घर की छत पर खप्पर और पॉलीथिन की छप्पर बनी हुई थी। मंगलवार शाम अचानक तेज हवा-आंधी और बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश होने से घर में पानी गिरने लगा। वहीं आंधी चलने से घर का छप्पर भी उड़ गाय। दो बच्चे उसे पकड़कर घर के अंदर खड़े हो गए। इसी बीच अचानक से तेज तूफान आया और छप्पर के साथ दोनों बच्चे कुछ दूर तक उड़ गए। गांव के राजदीप सिंह ने कहा कि घटना में अमोल का मकान क्षतिग्रस्त हुई है। क्षेत्रीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद की मांग की है।