कार पलटने से 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत, अचानक गाय सामने आ जाने के कारण हुई दुर्घटना - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 21 May 2025

कार पलटने से 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत, अचानक गाय सामने आ जाने के कारण हुई दुर्घटना


रफीक खान
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में कार पलटने से तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना सड़क पर अचानक से एक गाय आ जाने के कारण घटित होना बताया जा रहा है। घटना की शिकार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरे की अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर द्वारा घोषणा की गई। घटना में 8 लोग घायल हो गए। यह हादसा रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। 3 women died tragically when a car overturned, the accident happened because a cow suddenly came in front

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि खमतरा निवासी बर्मन परिवार के लोग पिंडरई गांव में एक रिश्तेदारी के चौक समारोह में शामिल होने मंगलवार को कार से गए थे। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सभी लोग समारोह से लौटकर खमतरा गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मुख्य मार्ग पर खमतरा गांव के पास पहुंची, तभी अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने की कोशिश में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवानी बर्मन (35), फूलबाई बर्मन (40) और रानी बर्मन (50), सभी निवासी खमतरा को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में मिथला बाई बर्मन (45), सीमा बर्मन (28), लक्ष्मी बर्मन (18), शिवरती बर्मन (40), काजू बर्मन (42) और रूद्र बर्मन (10) आदि घायल हुए हैं।