"वंदे भारत ट्रेन" पर आ गिरे लोहे के सरिया, भोपाल के समीप हुई दुर्घटना, दहशत में आए यात्री - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 21 May 2025

"वंदे भारत ट्रेन" पर आ गिरे लोहे के सरिया, भोपाल के समीप हुई दुर्घटना, दहशत में आए यात्री


रफीक खान 

मध् प्रदेश की राजधानी भोपाल के निकट उबैदुल्लाह गंज स्टेशन में बंदे भारत ट्रेन पर लोहे की सरिया आ गिरी, लोहे की सरिया का यह बंडल कुछ इस तरह बिखरा कि ट्रेन की खिड़कियों के कांच आदि भी टूट कर चकनाचूर हो गए। घटना की आहट पाकर ट्रेन में सवार यात्री दहशत में आ गए। यह ट्रेन भोपाल से रीवा की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना के जांच के आदेश भी रेलवे प्रबंधन द्वारा दे दिए गए हैं। Iron rods fell on "Vande Bharat Train", accident happened near Bhopal, passengers got 

जानकारी के ताबिक कहा जाता है कि भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रीवा के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पटरियों के पास ही बन रहे निर्माणाधीन पुल के लोहे के सरिये गिरे हैं, जिसके कारण ट्रेन पलटते-पलटते बच गई। हादसे की वजह तेज आंधी तूफान और बारिश बताई गई है। ट्रेन की पटरियों के पास ही एक पुल का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए लोहे के सरिये लगाए गए हैं। तेज आंधी तूफान में लोहे के सरियों का ढांचा वंदे भारत ट्रेन पर गिरा है। लोहे के सरिये गिरने के कारण  वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में फंस गए थे जिन्हें काटकर अलग किया गया है। इस घटना के कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया और काफी देर तक ट्रेन रूकी रही।