अजय घई ने खुद को क्यों मारी गोली? कैसे पहुंचे रेस्ट हाउस के कमरे में? खिड़की का कांच तोड़कर घुसी पुलिस - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 4 July 2025

अजय घई ने खुद को क्यों मारी गोली? कैसे पहुंचे रेस्ट हाउस के कमरे में? खिड़की का कांच तोड़कर घुसी पुलिस


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग अंतर्गत आने वाले कटनी जिले के प्रसिद्ध व्यापारी अजय घई ने खुद को गोली से उड़ा दिया। अपनी सर्विस रिवॉल्वर से यह फायर उन्होंने घर में नहीं बल्कि माधव नगर स्थित सरकारी रेस्ट हाउस में किया। बंद कमरे के अंदर हुई इस वारदात की खबर जब पुलिस तक पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद पाया गया और खिड़की का कांच तोड़कर पुलिस को अंदर घुसना पड़ा। अजय घई ने खुद को गोली क्यों मारी, वे सरकारी रेस्ट हाउस तक कैसे पहुंचे, वहां उन्हें कमरे में अंदर जाने की इजाजत किसने दी और फिर किसकी मौजूदगी में यह घटना हुई ??? जैसे हर बिंदु पर पुलिस पड़ताल कर रही है। Why did Ajay Ghai shoot himself? How did he reach the rest house room? Police entered by breaking the window glass

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति दर्शनलाल घई के बड़े पुत्र अजय घई ने बीती रात माधव नगर स्थित रेस्ट हाउस में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रात लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। गोली सिर में लगने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य उस वक्त घर में ही थे, लेकिन रेस्ट हाउस घर के समीप स्थित होने के बावजूद किसी को आवाज सुनाई नहीं दी। अजय ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वे पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव में थे। उन्होंने बताया कि घटना से कुछ समय पहले भी घर में कुछ कहासुनी हुई थी। घटना के वक्त अजय के छोटे भाई और उद्योगपति मनीष घई घर पर मौजूद नहीं थे। मनीष व्यावसायिक कार्य से नागपुर गए हुए थे। अजय का परिवार सिंधी समाज में काफी जाना पहचाना है। होटल, राइस मिल से लेकर इनके कई तरह के व्यवसाय न सिर्फ कटनी बल्कि प्रदेश और प्रदेश के बाहर अन्य स्थानों पर भी संचालित हो रहे हैं।