MP में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर महामंत्री पर चलाई गोलियां, दो लोगों के नाम सामने आए, FIR दर्ज - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 21 August 2025

MP में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर महामंत्री पर चलाई गोलियां, दो लोगों के नाम सामने आए, FIR दर्ज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग अंतर्गत नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता पर फायरिंग की गई। बुधवार की रात हुई इस घटना में नगर महामंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों ने आकर यह फायरिंग की, जिसमे एक का नाम बयान में स्पष्ट हो गया है जबकि दूसरा नाम भी संदेही के रूप में सामने आया है। पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता को इलाज के लिए जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के पीछे कारण क्या है? यह फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है। Shots fired at Bharatiya Janata Yuva Morcha city general secretary in MP, two names revealed, FIR registered

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि हिड़की पिपरिया गांव में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर महामंत्री अनुराग पटेल पर फायरिंग की गई। दो युवकों ने दो फायर किए थे जिनमें से एक गोली अनुराग पटेल की जांघ में लगी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए जिसके परिचित व परिवार के लोग अनुराग पटेल को तुरंत गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। गोटेगांव सामुदायिक केन्द्र में पुलिस ने घायल हालत में अनुराग पटेल के बयान लिए हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में दो लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने एक आरोपी देवेंद्र चौकसे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस दूसरा नाम क्लियर करने की भी कवायद कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए 4 दल बनाए गए हैं।