जबलपुर नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव को बनाया आगर मालवा का कलेक्टर, अहिरवार होंगे नए आयुक्त - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 8 September 2025

जबलपुर नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव को बनाया आगर मालवा का कलेक्टर, अहिरवार होंगे नए आयुक्त


रफीक खान
मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सोमवार की देर रात प्रदेश के 14 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें जबलपुर की जिम्मेदारी दीपक सक्सेना की जगह राघवेंद्र सिंह को सौंपी गई है। वहीं कटनी कलेक्टर का दायित्व आशीष तिवारी को दिया गया है और इंदौर जिले का कलेक्टर शिवम वर्मा को बनाया गया है। जबलपुर नगर निगम में आयुक्त का दायित्व निर्वाह कर रही प्रीति यादव को आगर मालवा जिले का कलेक्टर बना दिया गया है। उनके स्थान पर राम प्रकाश अहिरवार को नगर निगम जबलपुर का नया आयुक्त पदस्थ किया गया है। 14 आईएएस अधिकारियों में वर्ष 2006 से लेकर वर्ष 2014 तक के अफसर प्रभावित हुए। इन सभी की पदस्थापना अस्थाई स्थानापन्न के तौर पर की गई है। Jabalpur Municipal Corporation Commissioner Preeti Yadav has been appointed as the collector of Agar Malwa, Ahirwar will be the new commissioner