रफीक खान
पाकिस्तान के बलूचिस्तान पर टिप्पणी के बाद वहां की सरकार ने भारत के सुपरस्टार फिल्म अभिनेता सलमान खान को आतंकवादी घोषित कर दिया है। सलमान खान का नाम निगरानी सूची में डाल दिया गया है। सलमान खान ने यह टिप्पणी उस वक्त की थी, जब वह शाहरुख खान और आमिर खान के साथ एक इवेंट में गए थे। बलूचिस्तान पर बयान के बाद विवादों में घिर गए और पाकिस्तान सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए आतंकवाद विरोधी अधिनियम 1997 की चौथी अनुसूची में उनका नाम शामिल कर दिया। इस संबंध में बाकायदा आदेश और अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। Notification issued for inclusion of names in the fourth schedule of the Anti-Terrorism Act, Shahrukh-Aamir were present.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि सलमान खान ने उस इवेंट में चर्चा के दौरान, सलमान ने कहा, 'इस समय, अगर आप कोई हिंदी फिल्म बनाकर उसे यहां (सऊदी अरब में) रिलीज करते हैं, तो वह सुपरहिट होगी। अगर आप कोई तमिल, तेलुगू या मलयाली फिल्म बनाते हैं, तो वह सैकड़ों करोड़ का कारोबार करेगी क्योंकि दूसरे देशों से बहुत से लोग यहां आए हैं। बलूचिस्तान के लोग हैं, अफग़ानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं... हर कोई यहां काम कर रहा है।' कुल मिलाकर पाकिस्तान सरकार को सलमान खान की टिप्पणी नागवार गुजरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान पर की गई कार्रवाई आतंकवाद-रोधी अधिनियम (1997) के तहत एक श्रेणी है। यह सूची आमतौर पर उन व्यक्तियों के लिए आरक्षित होती है जिन पर चरमपंथी संगठनों या गतिविधियों से जुड़े होने का संदेह होता है। इस सूची में शामिल लोगों पर कड़ी निगरानी, आवाजाही पर प्रतिबंध और संभावित कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है।
