लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान हुए भीमकुंड आश्रम के बाबा, कुछ दिन पहले तोड़फोड़ भी हुई थी, पुलिस कर रही जांच - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 28 November 2025

लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान हुए भीमकुंड आश्रम के बाबा, कुछ दिन पहले तोड़फोड़ भी हुई थी, पुलिस कर रही जांच



रफीक खान
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित भीमकुंड आश्रम के महंत ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। महंत शंकर शरण दास लगातार ब्लैकमेलिंग से त्रस्त हो गए थे। कुछ दिन पहले आश्रम में तोड़फोड़ की घटना भी हुई थी। महंत पर एक महिला ने छेड़छाड़ और हाथ पकड़ने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। Baba of Bhimkund Ashram is troubled by continuous blackmailing, there was also vandalism a few days ago, police is investigating

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि महंत शंकर शरण दास के भाई धर्मेन्द्र दुबे व पुजारी संतोष मिश्रा ने बताया कि महंत शंकर शरण दास पूर्व में अध्यक्ष भी थे लेकिन फिर उन्होंने किन्हीं कारणों से अध्यक्ष पद छोड़ दिया था और जय सिंह ठाकुर उनकी जगह नए अध्यक्ष बने। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व गद्दीदार नारायण आचार्य और कमलनयन कई दिनों से महंत शंकर शरण दास को प्रताड़ित कर रहे थे। आश्रम में कुछ दिन पहले खाना बनाने आने वाली महिला के जरिए महंत शंकर शरण दास को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। आश्रम में खाना बनाने वाली महिला ने बीते दिनों एक स्थानीय चैनल पर बयान भी दिया था। जिसमें महंत पर छेड़खानी और हाथ पकड़ने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही कुछ दिन पहले आश्रम परिसर में 10-12 लोगों ने तोड़फोड़ भी की थी।