हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी, दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाए गए, कई लोगों से पूछताछ - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 30 November 2025

हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी, दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाए गए, कई लोगों से पूछताछ




रफीक खान
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिला अंतर्गत येरवाटोला डेम के पास एक पुरुष तथा एक महिला का बरामद होने के बाद प्रेम प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मरने वाले दोनों महिला-पुरुष रिश्ते में जेठ-बहु है। दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों तथा कई रिश्तेदारों को भी हो गई थी। देर रात दोनों डैम के पास देखे गए और सुबह उनकी लाशें वहां पर पाई गई। मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का? पुलिस इस की जांच कर रही है। Murder or suicide? Police are investigating, the bodies of both were taken for post-mortem examination, and several people were questioned.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि बालाघाट रामपायली थाना के अंतर्गत ग्राम सालेबर्डी में सनसनी फैली गई, जब जेठ-बहू के शव नाले पर बने डेम में पाए गए। इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को मिलते गई वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। शनिवार की शाम से ही ये दोनों घर से लापता थे और रविवार को सुबह येरवाटोला के डेम से उनका शव पुलिस ने बरामद किए है। महिला का नाम सीमा पति अजय राहंगडाले 40 वर्ष और प्रकाश पिता रोशनलाल राहंगडाले 45 वर्ष ग्राम सालेबर्डी निवासी है। डैम के पास जहर की बोतल भी बरामद की गई है।