कटनी कलेक्टर रह चुके 2014 बैच के अधिकारी का निजी जीवन प्रशासनिक गलियारे से सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 15 February 2026

कटनी कलेक्टर रह चुके 2014 बैच के अधिकारी का निजी जीवन प्रशासनिक गलियारे से सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया


रफीक खान
 जबलपुर संभाग के जिला कटनी में कलेक्टर रह चुके मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी आईएएस अवि प्रसाद अपनी तीसरी शादी को लेकर प्रशासनिक गलियारे से लेकर सार्वजनिक तौर पर चर्चा का विषय बन गए हैं। भले ही यह उनके जीवन का व्यक्तिगत मामला हो लेकिन 11 फरवरी 2026 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में हुई उनकी तीसरी शादी खासतौर से राजधानी भोपाल के सचिवालय में पूरे दिन अधिकारियों की जुबान पर रही। पहले दो शादियां भी आईएएस अवि प्रसाद ने आईएएस अधिकारियों से ही की। पहले बीवियां रही दोनों अधिकारी वर्तमान में कलेक्टर है, जबकि अवि प्रसाद मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी CEO के रूप में कार्य कर रहे हैं। 2014 The officer's personal life became a topic of public discussion from the administrative corridors.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि अवि प्रसाद और आईएएस रिजु बाफना की मुलाकात दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी। दोनों 2014 बैच के अधिकारी थे। इसके बाद उनका विवाह हुआ, लेकिन यह रिश्ता अधिक समय तक नहीं चला और तलाक हो गया। रिजु बाफना अभी शाजापुर की कलेक्टर हैं। अवि प्रसाद का दिल आईएएस मिशा सिंह पर आया। मिशा सिंह 2016 बैच की अधिकारी हैं और आंध्र प्रदेश से हैं। शादी के बाद निषाद सिंह ने अपना कदर मध्य प्रदेश करवा लिया, लेकिन यह रिश्ता भी लगभग चार वर्षों में समाप्त हो गया। मिशा सिंह अभी रतलाम की कलेक्टर हैं। अब अवि प्रसाद ने 2017 बैच की अधिकारी आईएएस अंकिता धाकरे से विवाह किया है। अंकिता धाकरे वर्तमान में राज्य मंत्रालय (प्रशासनिक सेवा) में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं।