अनियंत्रित होकर कर आगे चल रहे ट्राला में जा घुसी, खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे, जबलपुर से परिजन हुए रवाना - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 14 February 2026

अनियंत्रित होकर कर आगे चल रहे ट्राला में जा घुसी, खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे, जबलपुर से परिजन हुए रवाना


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे पांच लोगों की राजस्थान के जयपुर के पास दर्दनाक मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर सुबह 5:30 बजे आगे चल रहे ट्राला में जा घुसी। सभी मृतकों की शिनाख्त हो गई। मरने वालों में एक महिला सहित चार पुरुष बताए जा रहे हैं। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है और परिजन घटनास्थल के लिए रवाना भी हो गए। The car went out of control and hit the trolley moving ahead, they were going to visit Khatu Shyam, the family left from Jabalpur.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मरने वालोंं की पहचान रेशमा श्रीवास्तव पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव, पीयूष राय पुत्र राजेश राय, रजक राहुल पुत्र बबलू रजक और ड्राइवर अनुराग के रूप में हुई है। वहीं, 5वें मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। ये सभी खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतकों के स्थानीय संबंधियों के अनुसार स्टार सिटी (नक्षत्र नगर) निवासी रेशमा श्रीवास्तव नामक महिला के साथ खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे जबलपुर ग्रीन सिटी निवासी 4 युवकों की राजस्थान के जयपुर जिले के चाकसू क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे होना बताया जा रहा है। चारों युवक रेशमा श्रीवास्तव के साथ 12 फरवरी को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव के दर्शन के लिए निकले थे। 13 फरवरी को दर्शन के बाद वे खाटूश्यामजी (सीकर) के दर्शन के लिए रवाना हुए थे।