मध्य प्रदेश में जम नहीं पा रहा प्रशासनिक सेट अप, हर माह हो रहे तबादले, जनसंपर्क और आबकारी भी प्रभावित - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 14 February 2026

मध्य प्रदेश में जम नहीं पा रहा प्रशासनिक सेट अप, हर माह हो रहे तबादले, जनसंपर्क और आबकारी भी प्रभावित


रफीक खान
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों का सेटअप जम नहीं पा रहा है। लगातार परिवर्तन के बाद भी अपेक्षित प्रशासनिक कसावट नजर ना आने के कारण कवायद जारी है। सचिव से लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर तक के अधिकारियों को तरह-तरह से शिफ्ट करने की कोशिश हो रही है। देर रात मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना को आबकारी विभाग का आयुक्त बना दिया तो इसी आदेश में मनीष सिंह को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल की भी नवीन पदस्थापना की गई है। गुप्ता को मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक बनाया गया है। करीब दर्जन भर अधिकारियों के ट्रांसफर का विस्तृत विवरण समाचार के साथ संलग्न आदेश में देखा जा सकता है। Madhya Pradesh's administrative setup is struggling, with monthly transfers, public relations and excise also affected.