वैलेंटाइन डे के पहले हुई डील, ऐसा लगा- जैसे फिल्म जुदाई का सीन किया जा रहा हो रीक्रिएट - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 13 February 2026

वैलेंटाइन डे के पहले हुई डील, ऐसा लगा- जैसे फिल्म जुदाई का सीन किया जा रहा हो रीक्रिएट


रफीक खान
जिंदगी में कई तरह के उतार-चढ़ाव आना और समाज में देखने को मिलना एक आम बात है लेकिन कभी-कभी कुछ घटनाएं हैरान कर देने वाली होती है। वैलेंटाइन डे के ठीक पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पत्नी को अपने पति की डील करना पड़ी और अंततः डेढ़ करोड़ रुपए में महिला ने अपने पति को दूसरी औरत के हाथों में थमा दिया। एक धर्मपत्नी से उसके पत्नी को खरीदने वाली महिला राज्य सरकार की अफसर है और उसने अपने प्यार की खातिर यह सौदा स्वीकार कर लिया। इस कहानी को सुनकर ऐसा लग रहा है कि जैसे जुदाई फिल्म का रीक्रिएशन हो रहा है।The deal was struck before Valentine's Day, and it felt like a scene from the film Judaai was being recreated.

यह मामला पत्नी की महत्वाकांक्षाओं का नहीं, बल्कि एक मां के त्याग का है। मजबूर पत्नी ने अपने सिंदूर की कीमत जरूर लगाई, लेकिन अपने स्वार्थ या इच्छाओं को पूरा करने नहीं, बल्कि अपनी बेटियों के भविष्य के लिए। यह डील वक्त और हालात की जरूरत बन गई। एक प्रेमिका को जहां उसका प्रेमी मिल गया, वही रिश्तो की कड़वाहट से परेशान हो रही महिला को अपने बच्चों के खातिर कुछ आर्थिक सहारा हो जाएगा। दरअसल राजधानी भोपाल में एक पत्नी ने जब पाया कि उसके पति का दिल अब उसके पास नहीं बल्कि, दफ्तर वाली वरिष्ठ अधिकारी के पास धड़क रहा है। तब उसने बेवजह रोज के झगड़ों और आंसुओं के बजाय एक मजबूत कदम उठाने का फैसला कर लिया। उधर एक प्रेमिका के रूप में 54 वर्षीय महिला अधिकारी लंबे समय से लाइव लिव इन रिलेशन में रह रही थी और वह पूरी तरह अपने प्यार को पाने में सफल हो गई।