3 दिन से लापता थी युवती, इस बीच साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट ने कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर डाले आपत्तीजनक वीडियो - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 13 February 2026

3 दिन से लापता थी युवती, इस बीच साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट ने कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर डाले आपत्तीजनक वीडियो


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एमबीए की पढ़ाई कर रही छात्रा का निर्वस्त्र शव उसके साथ पढ़ने वाले छात्र के किराए के मकान में मिला है। एमबीए की यह छात्रा तीन दिन से लापता थी। इस दौरान इसी कॉलेज के सहपाठी छात्र द्वारा कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक वीडियो और फुटेज भी डाले गए थे। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। साथ ही कमरे की तलाशी ली जा रही है। घटना के बाद से छात्र भाग खड़ा हुआ है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। The girl had been missing for three days, and a classmate posted an objectionable video on her collage WhatsApp group.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि घटना द्वारकापुरी थाने इलाके की अंकल गली की है। युवती 25 साल की बताई गई। सूचना मिलते ही एफएसएल टीम मौके से घटनास्थल पहुंची है और आगे की जांच में जुट गई है। मृतका का शव उसके क्लासमेट पीयूष धनोतिया के किराए के मकान से मिला है। पीयूष मंदसौर का रहने वाला है। कहा जाता है कि छात्रा 10 फरवरी से गायब चल रही थी। वह उस दिन अपने पिता के साथ आधार अपडेट करवाने निकली थी। पिता ने उसे कलेक्ट्रेट पर छोड़ा था। जिसके बाद मृतका ने अपने छोटी बहन को फोन कर बताया कि वो अपने क्लासमेट पीयूष के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए जा रही है और रात 11 बजे तक घर वापस लौट जाएगी। साथ में छात्रा ने यह भी कहा कि वो ये बात खुद अपने पिता को बता दे। उसी दिन युवक ने अपने कॉलेज के ऑफिशियल ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए, जिसमें लड़के ने अपना चेहरा इमोजी से ढक दिया था लेकिन लड़की का चेहरा साफ तौर पर दिखाया। जिसके बाद खबर कॉलेज प्रशासन तक पहुंची। प्रशासन ने अगले दिन युवती के पिता को कॉलेज में बुलाया था। जिसके बाद दोनों को फोन करके संपर्क करने को कोशिश की गई लेकिन दोनों के ही फोन बंद आए। पिता और कॉलेज प्रबंधन में पुलिस को भी सूचना दी लेकिन शायद पुलिस ने क्लासमेट के बताए हुए पते पर पहुंचना उचित नहीं समझा। शुक्रवार को जब आसपास में रहने वाले लोगों को दुर्गंध आई तो पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी दी गई और तब मामले का यह खुलासा हुआ। अब घटना के साथ कथित तौर पर परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच भी की जाएगी।