दबंगई का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल, शराब दुकान वालों ने पुलिस थाने में नहीं की कोई शिकायत - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 7 February 2026

दबंगई का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल, शराब दुकान वालों ने पुलिस थाने में नहीं की कोई शिकायत


रफीक खान
मध्य प्रदेश के धार जिले में शराब दुकान पर पहुंचकर कांग्रेस विधायक के भाई ने न सिर्फ शराब की बोतले लूटी बल्कि अपने साथियों को भी भरपूर बोतले लुटवाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो और फुटेज उनकी दबंगई को दर्शा रहे हैं। मजबूर शराब दुकान के कर्मचारी बार-बार अंदर बाहर होकर शराब की बोतले बदमाशों को दे रहे हैं। कांग्रेस विधायक की सोशल मीडिया पर खासी मरम्मत हो रही है लेकिन इस पूरे मामले की कोई भी शिकायत पुलिस थाने तक नहीं पहुंची है। The video of the bullying is going viral on social media, the liquor shop owners did not file any complaint at the police station.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि वायरल वीडियो में रेड टी-शर्ट में दिख रहा व्यक्ति कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल का भाई अर्जुन सिंह बघेल हैं, जो खुद शराब की दुकान से अपने कार्यकर्ताओं को बोलकर बोतल निकलवाते हुए नजर आ रहा है। उसके साथी एक के बाद एक बोतलें लेकर बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दुकान का बुजुर्ग कर्मचारी हाथ जोड़कर बदमाशों के सामने खड़ा है, लेकिन दबंगई के आगे उसकी एक नहीं सुनी जाती और शराब की बोतलें उठा ली जाती हैं। एक अन्य वीडियो में शराब दुकान के बाहर हंगामा होते हुए भी देखा जा सकता है, जिसके बाद दुकान के अंदर घुसकर यह पूरी घटना को अंजाम दी जाती है. वायरल वीडियो मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात का बताया जा रहा हैं। स्थानीय मीडिया से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फुटेज को लेकर चर्चा करते हुए थाना प्रभारी दिलीप कुमार ताड़ीवाला ने कहा कि घटना की जानकारी सोशल मीडिया के वायरल वीडियो के माध्यम से मिली है, लेकिन अब तक थाने में किसी भी प्रकार का कोई आवेदन या फरियादी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।