उपाध्यक्ष प्रणय नागवंशी तथा शालिनी दीक्षित को सचिव चुना गया, कई उप समितियां भी हुई गठित - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 7 February 2026

उपाध्यक्ष प्रणय नागवंशी तथा शालिनी दीक्षित को सचिव चुना गया, कई उप समितियां भी हुई गठित


रफीक खान
भारती पुलिस सेवा संगठन की तर्ज पर मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों के संगठन का चुनाव भी संपन्न हो गया। जबलपुर में पदस्थ एडिशनल एसपी जितेंद्र सिंह को दोबारा राज्य पुलिस सेवा संघ का अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा प्रणय नागवंशी को उपाध्यक्ष, शालिनी दीक्षित को सचिव चुना गया है। एडिशनल एसपी जितेंद्र सिंह वही पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने सिवनी में हुई हवाला डकैती कांड की जांच की और डीएसपी पूजा पांडे तथा डीएसपी पंकज मिश्रा सहित कई पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों को आरोपी बनाकर जेल भिजवाया।Pranay Nagvanshi was elected as Vice President and Shalini Dixit was elected as Secretary, several sub-committees were also formed.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि राज्य पुलिस सेवा संगठन की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए संपन्न हुए चुनावों के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए गए। यह चुनाव प्रक्रिया 19 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी, जिसका संचालन चुनाव पर्यवेक्षक पंकज पाण्डेय द्वारा किया गया। घोषित परिणामों के अनुसार, अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र सिंह को दूसरी बार चुना गया है। वर्ष 1998 बैच के अधिकारी जितेन्द्र सिंह वर्तमान में जबलपुर अपराध शाखा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, आतंकवाद निरोधक दस्ता, साइबर इकाई और इंदौर अपराध शाखा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उपाध्यक्ष पद पर प्रणय नागवंशी को चुना गया है, जबकि सचिव के रूप में शालिनी दीक्षित, कोषाध्यक्ष के रूप में रश्मि खरया और सह-सचिव पद पर सुदीप गोयनका को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया है। उच्चस्तरीय कार्य समिति में विनय प्रकाश पॉल, गुरु प्रसाद पाराशर, शैलेन्द्र सिंह चौहान, समीर यादव, राजेश सिंह भदौरिया और अनुराग राजपूत को शामिल किया गया है। प्रशासनिक समिति में इरमीन शाह, संजय साहू, गोपाल सिंह धाकड़, निमेश देशमुख और मनीष राज को जिम्मेदारी दी गई है। कल्याण समिति में नीरज पाण्डेय, सोनाली दुबे, अंशुमन अग्रवाल, पिंकी जिवनानी और रुबीना को शामिल किया गया है। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्यों के रूप में प्रशांत चौबे, सुनील पाटीदार, संतोष पटेल, रुबीना और अरुण द्विवेदी का चयन किया गया है।