SIT की कार्रवाई, सरकारी डॉक्टर प्रवीण सोनी-दवा कंपनी मालिक सहित नौ आरोपी पहले से है जेल में - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 8 March 2026

SIT की कार्रवाई, सरकारी डॉक्टर प्रवीण सोनी-दवा कंपनी मालिक सहित नौ आरोपी पहले से है जेल में


रफीक खान
मध्य प्रदेश के चर्चित कफ सिरप मामले में 24 बच्चों की मौत के बाद एसआईटी ने दो प्राइवेट डॉक्टर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले सरकारी डॉक्टर प्रवीण सोनी, दवा कंपनी के मालिक वह अन्य नौ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। एसआईटी की इस कार्रवाई के बाद प्राइवेट डॉक्टर्स तथा अन्य दवा कारोबारी में भी हड़कंप की स्थिति बन गई है। SIT action: Nine accused, including government doctor Praveen Soni and a pharmaceutical company owner, are already in jail.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की।छिंदवाड़ा जिले में करीब छह महीने पहले जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 24 बच्चों की मौत हो गई थी। एसआईटी ने जांच के आधार पर डॉ. अमन सिद्दीकी और डॉ. एस.एस. ठाकुर को गिरफ्तार किया। डॉक्टरों की लिखी हुई दवाई की पर्चियां मिली हैं। इन पर्चियों में बच्चों के लिए ‘कोल्डड्रिंप’ कफ सिरप लिखे जाने की पुष्टि हुई है। मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच अभी जारी है। दवा की सप्लाई चेन, डॉक्टरों की भूमिका और अन्य संबंधित लोगों की भी जांच की जा रही है।