BJP विधायक के चक्कर में पुलिस व राजस्व विभाग का अमला हुआ शिकार, सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 7 March 2026

BJP विधायक के चक्कर में पुलिस व राजस्व विभाग का अमला हुआ शिकार, सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में जहां हाई कोर्ट के आदेश के परिपालन में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई शनिवार को ताबड़तोड़ तरीके से शुरू हुई। मामूली विरोध के अलावा कहीं कोई अप्रिय स्थिति नजर नहीं आई। जबकि मध्य प्रदेश के ही धार जिले में भारतीय जनता पार्टी एक विधायक के चक्कर में पुलिस और राजस्व विभाग के सरकारी अमले को पथराव का शिकार होना पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने जमकर पथराव किया। सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। एक थाना प्रभारी तथा तहसीलदार सहित दर्जन भर से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। Police and revenue department personnel were targeted by the BJP MLA, and government vehicles were also vandalized.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि यह पूरा विवाद धरमपुरी से भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर और गांव के कुछ लोगों के बीच चल रहा है। जिसमें दोनों पक्षों द्वारा पहले एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी की शिकायत पुलिस से की थी। आरोप है कि शनिवार को विधायक के दबाव में प्रशासनिक अमला सिरसोदिया गांव कारम नदी के पास, नेशनल हाइवे से 200 मीटर दूर अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। इस बात की जानकारी लगते ही ग्रामीण उग्र हो गए और पथराव कर दिया। जिसके चलते पुलिस वाहनों के शीशे भी टूट गए। वहीं पुलिस अधिकारी सहित कुछ जवानों को चोटें आई है। घटना के बाद मौके पर मनावर एसडीएम सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी बुलाया गया है। भीड़ आक्रोशित होकर आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर पहुंच गई। यहां कुछ देर के लिए चक्काजाम कर दिया। बाद में पुलिस ने मशक्कत कर मार्ग को खुलवाया।