चुनाव आयोग ने केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के निर्वाचन की भी तारीखों का किया ऐलान - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 15 March 2026

चुनाव आयोग ने केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के निर्वाचन की भी तारीखों का किया ऐलान


रफीक खान
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार की शाम पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इनमें सबसे चर्चित, महत्वपूर्ण तथा संवेदनशील माने जाने वाले पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की तारीख भी शामिल है। पश्चिम बंगाल में 23 तथा 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पांच राज्यों में कुल 824 सीटों पर निर्वाचन होना है। The Election Commission also announced the dates for elections in Kerala, Assam, Tamil Nadu and Puducherry.

पत्रकारों की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 
पश्चिम बंगाल 23 अप्रैल, 29 अप्रैल

तमिलनाडु 23 अप्रैल

केरल 9 अप्रैल

पुडुचेरी 9 अप्रैल

असम 9 अप्रैल

असम, केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं। पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की संख्या 6.44 करोड़ वोटर हैं। पांच राज्यों में करीब 25 लाख सरकारी कर्मचारी हैं। केरल में 2.70 करोड़ मतदाता हैं और तमिलनाडु में वोटरों की संख्या 5.67 करोड़ हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि साफ और निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव होना है। 15 लाख लोग पोलिंग काम में लगे। चुनाव के लिए हमनें 30 नए पहल की शुरुआत की। SIR के जरिए वोटर रोल में संशोधन किया। पांच राज्यों में 2.19 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल में कुल करीब 6.44 करोड़ मतदाता हैं। 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 8 चरणों में कराए गए थे। राज्य में 294 सीटें हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और बड़ी संख्या में मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव कई चरणों में कराया गया था। लेकिन इस बार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे।