सांवरिया सेठ राजस्थान से दर्शन कर लौट रहे थे कार सवार, मंडल उपाध्यक्ष की मौके पर ही हो गई मौत - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 17 March 2026

सांवरिया सेठ राजस्थान से दर्शन कर लौट रहे थे कार सवार, मंडल उपाध्यक्ष की मौके पर ही हो गई मौत


रफीक खान
मध्य प्रदेश के उज्जैन नागदा मार्ग पर मंगलवार को सुबह कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। राजस्थान के सांवरिया सेठ से दर्शन कर लौट रहे कर सवारों में तीन लोगों की मौत होने की खबर है। इनमें भाजपा नेता मंडल उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा सहित दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर दो को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक ही मौत हो गई।The car occupants were returning from Rajasthan after visiting Sanwariya Seth, the divisional vice president died on the spot.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि सुबह करीब 10:30 बजे उन्हेल टोल नाके से लगभग 5 किलोमीटर पहले एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और आयशर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दर्दनाक हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान उज्जैन निवासी देवेंद्र जोशी और भाजपा नेता कैलाश उर्फ रिंकू शर्मा के रूप में हुई है। वहीं कार में पीछे बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में प्रवेश मारोठिया शामिल हैं, जबकि दूसरे घायल की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों को उज्जैन के ग्लोबल और अवंति अस्पताल में भर्ती कराया गया इसमें एक और की मौत की खबर है।