विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे राज्य सभा सदस्य के करीबी नेता, हत्या के पहले fb पर की गई पोस्ट वायरल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 17 March 2026

विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे राज्य सभा सदस्य के करीबी नेता, हत्या के पहले fb पर की गई पोस्ट वायरल


रफीक खान
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की मंगलवार को सुबह मॉर्निंग वॉक से लौटते समय चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। उन पर फायरिंग भी की गई। भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ा कर 50 से ज्यादा चाकू मारे गए। बचने के लिए उन्होंने काफी कोशिश की लेकिन हमलावर कसाइयों की तरह उन पर टूट पड़े। भाजपा नेता की फेसबुक पर 40000 फॉलोअर्स है, जबकि वह 25 लोगों को फॉलो करते हैं। हत्या के पहले फेसबुक पर की गई उनकी एक पोस्ट अब काफी वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने लिखा था कि "अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं।" घटना के बाद काफी विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस हमलावर तथा हमले के पीछे का कारण पता लगाने में लगी हुई है। A leader close to the Rajya Sabha member was preparing for the assembly elections; a post made on Facebook before the murder went viral.

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 14 बरगदवा में भाजपा नेता राजकुमार चौहान की मंगलवार सुबह गोली और चाकू मारकर हत्या कर दी गई।वारदात के बाद पीड़ित परिवार और समर्थकों ने सोनौली मार्ग जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेता राजकुमार चौहान मंगलवार को सुबह की सैर से वापस लौट रहे थे तो चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जान बचाने के लिए गंभीर रूप से घायल राजकुमार चौहान करीब साै मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया और फिर से उन पर वार किया। बदमाशों ने उनके सीने, सिर और हाथ पर वार किए। हमले के बाद हमलावर वहां कुछ समय रुके और जब उन्हें लगा कि भाजपा नेता की मौत हो गई है, तब वे भाग निकले। राजकुमार चौहान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी कर रहे थे। उन्हें राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। परिजन भाजपा नेता की हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है।