सूची तैयार, हुआ विचार, CM मोहन यादव कभी भी कर सकते हैं अनुमोदित, 2020 बैच के 5 अफसरों की खुलेगी लॉटरी - khabarupdateindia

खबरे

सूची तैयार, हुआ विचार, CM मोहन यादव कभी भी कर सकते हैं अनुमोदित, 2020 बैच के 5 अफसरों की खुलेगी लॉटरी


रफीक खान
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक कसावट डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार अभी तक नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री की गद्दी संभालने के बाद अनेक बार उन्होंने आईएएस तथा आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए लेकिन जिस तरह से CM काम चाहते हैं, वह नजर नहीं आ पा रहा है। कहीं अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं तो कहीं सरकार को खुश करने के चक्कर में अति उत्साह दिखाते हुए ओवर एक्सरसाइज करने लगते हैं। नतीजन समाज से समन्वय असंतुलित हो जाता है। मुख्यमंत्री की टेबल पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले वाली एक बड़ी सूची तैयार रखी है। उस पर विचार भी किया जा चुका है और जल्द ही अनुमोदित होने की भी उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि जबलपुर सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए जाएंगे। 2020 बैच के पांच अधिकारियों की लॉटरी खुलने की संभावना है, जिन्हें पहली बार जिलों की कमान सौंपी जा सकती है। पिछली पदस्थापना में पूरी तरह फेल रहे कई आईपीएस अधिकारी एक बार फिर कुर्सी हथियाने की जोड़-तोड़ में लगे हैं लेकिन मुख्यमंत्री उस पर तैयार नहीं है।The list is ready, discussed, and CM Mohan Yadav can approve it at any time. A lottery will be opened for five officers of the 2020 batch.

पुलिस मुख्यालय सूत्रों के मुताबिक कहा जाता है कि लगभग 20 जिलों में नए एसपी की पदस्थापना होगी। शाजापुर के एसपी यशपाल सिंह राजपूत, शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, डिंडौरी एसपी वाहिनी सिंह, मंडला एसपी रजत सकलेचा, छतरपुर एसपी अगम जैन, बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार, निवाड़ी एसपी राय सिंह नरवरिया, नीमच एसपी अंकित जायसवाल, दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सिवनी एसपी सुनील कुमार मेहता, आगर मालवा एसपी विनोद कुमार सिंह, ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा और जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय को भी बदला जा सकता है। कुछ छोटे जिलों के एसपी को बड़े जिलों की कमान सौंपी जा सकती है। इसके अलावा खंडवा एसपी मनोज राय, एसपी रेल भोपाल राहुल लोढा, एसपी रेल जबलपुर सिमाला प्रसाद, एसपी भिंड असित यादव, और एसपी धार मयंक अवस्थी पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हो चुके हैं, लिहाजा उन्हें भी बदला जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा रीवा एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, डीसीपी भोपाल विवेक सिंह, डीसीपी इंदौर कुमार प्रतीक और एसपी झाबुआ डॉ शिवदयाल भी डीआईजी बन चुके हैं और इन्हें भी नई पोस्टिंग मिलना तय है, ऐसे में इन जिलों में नए एसपी की तैनाती होगी। हाल ही में डीआईजी बने अधिकारियों को कुछ बड़े जिलों में एसएसपी बनाने पर भी विचार चल रहा है।