अनोखा मामला: चप्पल के लिए तहसीलदार ने सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले, आरोपी को पहचाना और पकड़वाया भी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 4 March 2026

अनोखा मामला: चप्पल के लिए तहसीलदार ने सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले, आरोपी को पहचाना और पकड़वाया भी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में स्थित मां बगलामुखी मंदिर से एक अनोखा मामला प्रकाश में आया। जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार की दर्शन के दौरान चप्पल चोरी हो गई। नायब तहसीलदार ने चप्पल की तलाश में सीसी कैमरा के फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़वा भी दिया। पुलिस को शिकायत की। पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर चप्पल चोर पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है। तहसीलदार का साफ कहना है कि चप्पल चोरी करना कोई अच्छी बात नहीं है, इसलिए उसकी सजा आरोपी को मिलना चाहिए। वह चोरी करना स्वीकार भी चुका है।Unique case: Tehsildar scanned CCTV footage for slippers, identified the accused and even got him arrested.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि नायब तहसीलदार ए एस चंद्रवंशी ने मंदिर प्रबंधन के पास पहुंचर सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई। जिसमें एक व्यक्ति चप्पल ले जाते हुए दिखाई दिया। व्यक्ति की पहचान कर ली गई फिर पूछताछ में उसने चप्पल चुराने की बात को स्वीकार लिया। घटना के बाद नायब तहसीलदार ने मंदिर परिसर में चप्पलों समेत अन्य सामान की चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की। जिसमें चप्पल चोर के खिलाफ एसपी और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें BNS के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। नायब तहसीलदार के द्वारा लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय प्रशासन मामले की कार्रवाई करने में जुटा हुआ है।