नकाबपोश महिला ने आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश - khabarupdateindia

खबरे

नकाबपोश महिला ने आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में हाईकोर्ट के एक मुंशी पर कातिलाना हमला किए जाने की घटना सामने आई है। यहां आरोपियों में एक महिला ने मुंशी के ऊपर मिर्ची फेंकी, आंखों में मिर्ची झोंकने के बाद आधा दर्जन साथियों ने हमला बोल दिया। इसी बीच फायरिंग की गई और एक गोली मुंशी के पेट में जा घुसी। मुंशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। A masked woman, along with half a dozen people, carried out the crime; police are searching for the accused.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना रात करीब 1:15 बजे पाटन थाना क्षेत्र के बेनीखेड़ा के पास की है। आगाशोद निवासी ठाकुर दास पटेल (52) अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक महिला ने चेहरा ढंक कर उन्हें रोका और अचानक उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। मिर्च लगते ही ठाकुर दास का संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। पहले से घात लगाए बैठे 6 अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। ठाकुर दास ने किसी तरह वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने कट्टे से उन पर फायर कर दिया। गोली उनके पेट के किनारे जा फंसी और छरे गले में लगे। अस्पताल में भर्ती ठाकुर दास ने पुलिस को बताया कि यह हमला जमीन के सौदे को लेकर हुए विवाद का नतीजा है। उन्होंने 'सूखा' क्षेत्र में एक जमीन खरीदने के लिए 22 लाख रुपए दिए थे, लेकिन आरोपी रजिस्ट्री नहीं कर रहे थे। घायल ने दीपक काक्षी, गोपाल काक्षी, वंदना सिंह, बृजलाल पटेल, अर्जुन और सिद्धार्थ दुबे पर हमले का आरोप लगाया है।