नेताजी के परिवार जनों ने लगाए गंभीर आरोप, देखते-देखते ट्रेन के पहुंचते ही सब कुछ हो गया खत्म - khabarupdateindia

खबरे

नेताजी के परिवार जनों ने लगाए गंभीर आरोप, देखते-देखते ट्रेन के पहुंचते ही सब कुछ हो गया खत्म


रफीक खान
मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र दमोह जिले में जनपद सदस्य देखते ही देखते ट्रेन की चपेट में आकर कई टुकड़ों में बिखर गया। यह हृदय विदारक घटना जिसने भी देखी, वह अवाक रह गया। कुंदन लाल नाम के इस जनपद सदस्य की मौत के बाद परिवार जनों ने चुनावी रंजिश का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार जनों द्वारा लगाए गए आरोपों को रेखांकित करते हुए इनपुट जुटाए जा रहे हैं। Netaji's family members made serious allegations, everything was over as soon as the train arrived.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कुंदन पर कुछ समय पूर्व नाबालिग के साथ दुराचार का गंभीर आरोप लगा था। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी काफी चर्चा हो रही थी और पुलिस ने भी प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच गुरुवार को यह चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब समन्ना के पास रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, कुंदन आदिवासी सुबह के समय रेलवे ट्रैक के पास देखे गए थे। कुछ ही देर बाद तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रेन के सामने आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या रही और किन परिस्थितियों में जनपद सदस्य ने इतना बड़ा कदम उठाया? चुनावी रंजिश का आरोप गंभीर है और पुलिस की ईमानदार जांच से इसका स्पष्ट खुलासा हो सकता है।