स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती निशाने पर, टेक्स्ट और वॉइस मेल में अभद्र भाषा के साथ जान से मारने की धमकी - khabarupdateindia

खबरे

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती निशाने पर, टेक्स्ट और वॉइस मेल में अभद्र भाषा के साथ जान से मारने की धमकी


रफीक खान
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को गौ रक्षा अभियान के बीच जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी का अंदाज भी भयभीत करने वाला है, जिसमें पुलिस कस्टडी के दौरान लाइव मर्डर का शिकार हुए बाहुबली नेता व माफिया अतीक अहमद का हवाला दिया गया है। टेक्स्ट और वॉयसमेल में अभद्र भाषा के साथ दी गई धमकी को लेकर संत समाज में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इस मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई है।Swami Avimukteshwarananda Saraswati under attack, receiving death threats and abusive language in texts and voicemails

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि ज्योतिर्मठ के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर 1 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10:25 से 10:35 बजे के बीच लगातार आपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज भेजे गए। इसके बाद नंबर को ब्लॉक किए जाने पर 6 अप्रैल को दोपहर 1:55 और 1:57 बजे वॉइस मेल के जरिए अभद्र और धमकीपूर्ण ऑडियो संदेश भेजे गए। इन संदेशों में न सिर्फ अपशब्दों का प्रयोग किया गया है, बल्कि शंकराचार्य को जान से मारने की खुली धमकी भी दी गई है। संदेशों में उनकी यात्रा के दौरान हमले की बात कही गई है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। धमकी का यह सिलसिला लगातार जारी है। शंकराचार्य के अनुयायियों का आरोप है कि गौ रक्षा जैसे धार्मिक और सामाजिक मुद्दे पर आवाज उठाने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस तरह की धमकियां सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकती हैं। अनुयायियों का यह भी आरोप है कि शंकराचार्य पर इस तरह का प्रहार संपूर्ण हिंदुत्व पर हमला है।