जमकर हुआ हंगामा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप, महिलाओं के साथ मिले युवक, माढ़ोताल थाने में FIR - khabarupdateindia

खबरे

जमकर हुआ हंगामा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप, महिलाओं के साथ मिले युवक, माढ़ोताल थाने में FIR


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में कटंगी रोड पर स्थित सुकून बी एंड बी होटल में उस वक्त जमकर हंगामा हुआ, जब बजरंग दल के लोग यहां महिलाओं के साथ युवकों की रंगरेलियां रोकने के लिए पहुंच गए। बजरंग दल को समुदाय विशेष के युवकों के साथ महिलाओं की मौजूदगी की खबर लगी थी। मौके पर पूर्व तहसीलदार तथा होटल मालिक विवेक त्रिपाठी ने हंगामे का विरोध किया। उन पर बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को पीटने का आरोप लगाया गया है। माढ़ोताल पुलिस ने FIR दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। A huge uproar ensued, with both sides blaming each other, with young men found with women, and an FIR lodged at the Madhotal police station.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी, उसकी होटल के कर्मचारी मोईनुद्दीन, सार्थक सोनी, फराज अली एवं अन्य के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई है। हंगामे के दौरान होटल के कुछ कमरों में युवक-युवतियां मौजूद मिले, जो विवाद बढ़ता देख वहां से निकल गए। प्रबंधन से होटल के कमरे से निकल रहे युवक-युवतियों के पहचान पत्र बुकिंग में दर्ज होने को लेकर जानकारी मांगी। इस बात पर होटल प्रबंधन से प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक होने लगी।