जस्टिस MSA सिद्दीकी एजुकेशनल और मोटिवेशनल फाउंडेशन के पुरस्कार वितरण समारोह में वक्ताओं का आव्हान - khabarupdateindia

खबरे

जस्टिस MSA सिद्दीकी एजुकेशनल और मोटिवेशनल फाउंडेशन के पुरस्कार वितरण समारोह में वक्ताओं का आव्हान


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित मानस भवन में जस्टिस MSA सिद्दीकी एजुकेशनल और मोटिवेशनल फाउंडेशन के आयोजन में वक्ताओं ने मुस्लिम प्रतिभाओं की तारीफ करते हुए शिक्षा की ओर आगे बढ़ने का आव्हान किया। इस दौरान वक्ताओं ने यह भी कहा कि मुस्लिम समाज का ज्यादातर तबका आज के आधुनिक युग में भी भ्रमित है। चाय और पान की दुकानों पर रातें गुजार रहा है। समाज के जिम्मेदारों को चाहिए कि वह गंभीरता से उन्हें सही दिशा दिखाने का काम करें। जिस कौम की आला आसमानी किताब कुरान शरीफ में तालीम के लिए प्रेरित किया गया हो, उस कौम का लगाव तालीम की तरफ देखकर दया की स्थिति बनती है। Speakers Call for Awards Ceremony of Justice MSA Siddiqui Educational and Motivational Foundation

जस्टिस एम.एस.ए. सिद्दीकी फाऊंडेशन के वार्षिक सम्मान समारोह में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन लखन घनघोरिया तथा पूर्व विधायक विनय सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में 10 वी बोर्ड के 33, 12 वी बोर्ड के 38 टॉपर बच्चों तथा 58 श्रेष्ठ शिक्षकों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेन्टो देकर समानित किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार फाउंडेशन के सचिव एस. ए. सिद्दीकी ने बताया कि फाऊंडेशन के 4 बच्चों का चयन मॉडल स्कूल मे हुआ, दो बच्चो का नीट के माध्यम से शासकीय मेडिकल कॉलेज में चयन हुआ तथा एक बच्चा आयाम जो जबलपुर में JEE मे किया था, जिसने ॥ मुम्बई से अपना बीटेक पूरा किया और जिसको बैंगलोर में Meeso Company में सीनियर प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर नौकरी मिली, उसका भी सम्मान किया गया।

स्कॉलरशिप भी प्रदत्त की

फाऊंडेशन द्वारा प्राप्त अंकसूची के आधार पर अपनी एक मैरिट सूची तैयार की थी, जिसमे सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्तर के छात्रों को (10 वीं के तीन और 12 वीं के 12 कुल 15 छात्रो) कमशः 5100/- 3100/- और 2100/- की स्कॉलर शिप राशि का नगद भुगतान किया गया।फाउंडेशन के एस ए सिद्दीकी के अनुसार जस्टिस सिद्दीकी फाऊंडेशन विगत 4 वर्षों से समाज के गरीब, जरूरतमंद बच्चो, विधवा, तलाकशुदा महिलाओ की शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में काम कर रहा है। फाऊंडेशन की MPPSC/SSC/Railway और कर्मचारी चयन मण्डल की प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग चलाई जाती है, विधवा / तलाकशुदा महिलाओं के लिये एक सिलाई प्रशिक्षण केन्द चलाया जा रहा है। श्री सिद्दीकी का कहना है कि शिक्षा के लिए बच्चे और करियर के लिए युवा आगे आए और फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गिरीश मेराल द्वारा किया गया।