सीबीआई जांच के आदेश, दोबारा पोस्टमार्टम, BCI ने सनद की सस्पेंड, पूर्व जज को भी नोटिस, मुश्किलें बढ़ी - khabarupdateindia

खबरे

सीबीआई जांच के आदेश, दोबारा पोस्टमार्टम, BCI ने सनद की सस्पेंड, पूर्व जज को भी नोटिस, मुश्किलें बढ़ी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के हाई वोल्टेज ट्विशा कांड की तस्वीर अब बदल गई है। जहां पहले पीड़ित परिवार गुहार लगाते हुए घूम रहा था, अब पूर्व जज गिरी वाला सिंह के परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजस्थान सरकार का एक फोन आने के बाद मध्य प्रदेश में घटित घटनाक्रम में सब कुछ चौकन्ना नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच की सहमति दे दी, बार काउंसिल आफ इंडिया ने आरोपी पति समर्थ सिंह की सनद सस्पेंड कर दी, समर्थ को गिरफ्तार भी कर लिया गया और 7 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूर्व जज सिंह को नोटिस मिल गया है। इस मामले में खुद वकालत करने की स्थिति भी पूर्व जज के सामने आ पड़ी है। पोस्टमार्टम भी दोबारा किया जाएगा। CBI investigation ordered, second post-mortem, BCI suspends Sanad, notice issued to former judge, trouble mounts.

जानकारी के मुताबिक समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। उसे जबलपुर से देर रात 1:56 बजे कटारा हिल्स थाना लेकर आया गया। आरोपी समर्थ सिंह के आने के पहले थाना के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। मामले में गिरफ़्तारी से बचने के लिए समर्थ सिंह ने हर पैंतरा आजमाया। हालांकि उसकी सारी चालें नाकाम रही। नोएडा की ट्विशा (31) की दिसंबर 2025 में भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के एडवोकेट बेटे समर्थ सिंह से शादी हुई थी। 12 मई की रात को ट्विशा कटारा हिल्स क्षेत्र में अपने घर में फंदे पर लटकी मिलीं। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया। कटारा हिल्स पुलिस ने भी आत्महत्या ही करार दिया लेकिन ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। वह गर्भवती थी। पिता का आरोप है, बेटी को मारकर लटकाया गया। अब समर्थ सिंह की मां पूर्व जज तथा वर्तमान में उपभोक्ता फोरम में कार्यरत गिरिबाला सिंह को हटाने, उनकी जांच संबंधी आदेश की भी खबरें मिल रही हैं। इस मामले में सीबीआई की जांच और निष्कर्ष बड़ा ही महत्वपूर्ण होगा।