फाइनल ईयर के छात्रों ने सुबह 4 बजे तक कैंपस में खूब मचाया उत्पात, जमकर की तोड़फोड़, भविष्य पर सवाल? - khabarupdateindia

खबरे

फाइनल ईयर के छात्रों ने सुबह 4 बजे तक कैंपस में खूब मचाया उत्पात, जमकर की तोड़फोड़, भविष्य पर सवाल?




रफीक खान
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवा छात्र अर्ध नग्न अवस्था में जमकर कुर्सी - टेबल पटक रहे हैं। पत्थर मारकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। यह नजारा किसी गेंगवार या गुटीय संघर्ष का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के इंदौर में देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय परिसर में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल का है। यहां पढ़ने वाले फाइनल ईयर के छात्र अंतिम छुट्टी पर रवाना होने के पूर्व उत्पात मचा रहे हैं। पूरी रात चला उत्पात सुबह 4:00 बजे खत्म हो पाया है। कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा पुलिस के जिम्मेदार इस मामले में फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। इस सब के बीच वायरल वीडियो ने इन छात्रों के भविष्य और उनकी परवरिश व शिक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। Final year students created a ruckus in the campus till 4 am, did a lot of vandalism, questions about their future?

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि इंजीनियरिंग कॉलेज के आईटी विभाग के छात्रों का कोर्स पूरा होने के बाद हॉस्टल में देर रात फेयरवेल जैसा माहौल बना हुआ था। बताया जा रहा है कि रात करीब 4 बजे तक छात्र जश्न मनाते रहे। इसी दौरान कुछ छात्रों ने कथित तौर पर हॉस्टल परिसर में तोड़फोड़ भी की। हॉस्टल को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे छात्रों की विदाई की मस्ती बता रहे हैं, जबकि कई लोगों ने इसे अनुशासनहीनता और उत्पात करारते हुए कह रहे हैं कि छात्रों ने नंगेपन की सारी सीमाएं लाँघ दी है।