रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गोसलपुर स्थित एक शराब की दुकान पर क्षेत्रीय महिलाओं और बच्चों ने हमला बोल दिया। इस घटना में महिलाओं और बच्चों ने पहले पहुंचकर शराब की दुकान के सामने डांस किया और उसके बाद पथराव-लाठी-डंडों से तोड़फोड़ करते हुए शराब की बोतलें लूट ली। भीड़ का साफ कहना था कि वह यहां शराब की दुकान नहीं चलने देंगे। After reaching the liquor shop in the crowd, they first danced for a long time and then calmly attacked and looted and left.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना के बाद शराब ठेकेदार की शिकायत पर गोसलपुर थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, भीड़ में बच्चे भी शामिल थे। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। शराब दुकान में तोड़फोड़ और हंगामे की सूचना आबकारी विभाग को भी मिली थी, लेकिन टीम के मौके पर पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। उल्लेखनीय है कि इस वित्तीय वर्ष में शासन की ओर से ग्राम पंचायत हृदयनगर के धमधा गांव स्थित बरनू तिराहा पर नई शराब दुकान खोली गई है। शुरुआत से ही ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। गांव वालों ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन को शिकायत देकर मांग की थी कि दुकान को यहां से हटाया जाए, क्योंकि इसी रास्ते से गांव की महिलाएं और बच्चे गुजरते हैं। बच्चों का स्कूल आने-जाने का रास्ता भी यही है। लोगों की शिकायतों पर कलेक्टर से लेकर आबकारी विभाग तक ने कोई ध्यान नहीं दिया, तब उन्होंने कानून को ही अपने हाथ में ले लिया।
