रतलाम के आलोट के पास रात के तीसरे पहर में हुई घटना, 68 यात्रियों को बचाने का दावा, ओएचई लाइन प्रभावित - khabarupdateindia

खबरे

रतलाम के आलोट के पास रात के तीसरे पहर में हुई घटना, 68 यात्रियों को बचाने का दावा, ओएचई लाइन प्रभावित


रफीक खान
मध्य प्रदेश के रतलाम में आलोट स्टेशन के पास त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में बीती रात के तीसरे पहर आग लग गई। आलोट और लूनीरीछा स्टेशन के बीच हुई इस घटना के बाद रेल प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। मौजूदा संसाधनों के बीच आग से जलते हुए दो एसी कोचों से यात्रियों को निकाला गया। भागने-कूदने में कुछ लोग चोटिल हुए हैं। जनहानि के संबंध में अब तक जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे ने 68 यात्रियों को सकुशल निकालने का दावा किया है। मुंबई-दिल्ली रूट ठप हो गया। कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई है। OHE लाइन की सप्लाई भी बंद कर दी गई। राहत और सुधार कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। अग्नि दुर्घटना की जांच के आदेश रेलवे बोर्ड द्वारा कर दिए गए हैं। जल्द ही व्यवस्थाएं बहाल होने की उम्मीद की जा रही है। The incident occurred at 3:00 am near Alot in Ratlam. 68 passengers were rescued and the OHE line was affected.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस रविवार सुबह करीब 3.45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था। राजस्थान में दाखिल होने से पहले विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास कोच B-1 में आग लग गई। गार्ड ने आग लगने की सूचना सबसे पहले लोको पायलट को दी। तुरंत ट्रेन को रुकवाया गया और यात्रियों को बाहर निकाला गया। लगभग 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया था। कुछ मिनटों में ही आग पूरे कोच में फैल गई थी। प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग किया गया। ट्रेन का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक रोका गया। कोटा मंडल के सीनियर अफसर और टेक्निकल स्टाफ भी मौके पर पहुंच चुका है। हादसे के चलते मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट (12955) को विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर रोक दिया गया था। आग की घटना के बाद इन ट्रेनों को अन्य स्टेशन पर खड़ा किया गया।