रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरेला थाना अंतर्गत क्षेत्र नागाघाटी और शारदा माता मंदिर के बीच सोमवार सुबह 5 बजे कई वाहन एक साथ टकरा गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इनमें सवार कई लोग बुरी तरह से जख्मी होकर फस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया। Vehicles were wrecked near Nagaghati and Sharda Temple, police along with local residents carried out rescue operations.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि तेज रफ्तार और ढलान के बाद सड़क सपाट होने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित हो गए और एक के बाद एक टक्कर होती चली गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। बरेला पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के बाद कुछ समय तक इलाके में लंबा जाम भी लगा रहा।
