बस ने ओवरटेक करने के दौरान मारी टक्कर तो पलटी ट्रैक्टर ट्राली और फिर बस भी पलट गई, गंभीर मेडिकल रेफर - khabarupdateindia

खबरे

बस ने ओवरटेक करने के दौरान मारी टक्कर तो पलटी ट्रैक्टर ट्राली और फिर बस भी पलट गई, गंभीर मेडिकल रेफर


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गोसलपुर नेशनल हाईवे के पास मंगलवार की सुबह बस और ट्रैक्टर ट्राली के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल छह लोग नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। घटना ओवरटेक करने के दौरान होना बताई जा रही है। आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली को बस ने ओवरटेक करने की कोशिश की तो टक्कर लग गई और ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, इसके बाद बस भी पलट गई। When the bus collided while overtaking, the tractor trolley overturned and then the bus also overturned, serious medical referral

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जबलपुर-कटनी नेशनल हाईवे-30 पर गोसलपुर के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस क्रमांक एमपी 20 PA 9849 ने गेंहू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली एमपी 20 ac 0372 को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बस और ट्रैक्टर दोनों पलट गए। जिससे 50 से अधिक यात्री घायल हो गए और 6 की हालत नाजुक है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिहोरा अस्पताल और जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घायलों में 18 का इलाज गोसलपुर के सरकारी अस्पताल में, 21 का सिहोरा सिविल अस्पताल में चल रहा है, जबकि 6 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।