रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में कटंगी बाईपास पर स्थित लॉजिस्टिक पार्क में सोमवार तथा मंगलवार की दरम्यानी रात आग लग गई। भीषण अग्नि दुर्घटना से तीन यूनिट जलकर राख हो गई। इन यूनिट्स में तेल समेत अनेक खाद्य सामग्री, ड्राई फ्रूट्स आदि रखे हुए थे। आग लगने का कारण प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन जांच जारी है। पूरी रात आग बुझाने की मशक्कत की जाती रही। जो इन पंक्तियों के लिखे जाने तक चल रही है। आग बुझाने के लिए 25 से ज्यादा दमकल वाहन तथा 100 से अधिक पानी के टैंकरों का इस्तेमाल किया गया। आग बुझाने के दौरान कुछ लोग चोटिल भी हुए हैं। More than 25 fire engines and over 100 water tankers worked throughout the night, and the effort is still ongoing.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें करीब तीन किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। गोदामों में रखे खाद्य तेल, चावल, दाल और अन्य एफएमसीजी सामान ने आग को और भड़का दिया। देखते ही देखते तीन बड़े वेयरहाउस इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग पर काबू पाने के लिए चार थानों की पुलिस, 25 से अधिक दमकल वाहन और 100 से ज्यादा पानी के टैंकर लगाए गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। कुछ-कुछ जगह से अभी भी सुलगती हुई नजर आ रही है। अग्नि दुर्घटना में करोड़ों रुपए का नुकसान अनुमानित है।
Home
Jabalpur
25 से ज्यादा दमकल वाहन और 100 से ज्यादा पानी के टैंकरों से पूरी रात होती रही मशक्कत, अभी भी जारी
