कार टकराने से शुरू हुआ विवाद, विधायक पुत्र और युवकों के बीच मारपीट, थाने में घुसकर पिटाई के आरोप - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 26 June 2026

कार टकराने से शुरू हुआ विवाद, विधायक पुत्र और युवकों के बीच मारपीट, थाने में घुसकर पिटाई के आरोप


रफीक खान
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मालवीय नगर स्थित एमएलए रेस्ट हाउस में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर के साथ मारपीट की घटना ने देखते ही देखते बड़ा विवाद का रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि विवाद थाने तक पहुंच गया। 
Dispute sparked by car collision; altercation between MLA's son and youths; allegations of assault inside the police station.

पुलिस ने विधायक पुत्र की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पांच अन्य युवकों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। दूसरी ओर दूसरे पक्ष ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने और विधायक पुत्र व उनके साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। कहा जाता है कि मुरैना से कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर को एमएलए रेस्ट हाउस में आवास आवंटित है। बुधवार रात उनके पुत्र देवराज सिंह गुर्जर अपने दोस्तों के साथ वहां मौजूद थे।रात करीब 11 बजे रेस्ट हाउस परिसर के समीप यादव बस्ती क्षेत्र में रहने वाले राजकुमार और हनी की कारों की आपस में टक्कर हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच देवराज सिंह गुर्जर भी वहां पहुंचे और विवाद शांत कराने या वहां से जाने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई और विधायक पुत्र के साथ मारपीट हो गई। दूसरे पक्ष के अनुसार मारपीट के बाद देवराज सिंह गुर्जर ने अपने दोस्तों को बुला लिया, जिसके बाद युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई। आरोप है कि जब रोहन के भाई पंकज, मयंक और पड़ोसी विक्की मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। राजकुमार यादव का आरोप है कि बाद में विधायक पुत्र और उनके साथी अरेरा हिल्स थाने तक पहुंचे और वहां भी युवकों से मारपीट की। साथ ही पुलिस पर हिरासत में लिए गए युवकों के साथ दुर्व्यवहार और थर्ड डिग्री इस्तेमाल करने के आरोप भी लगाए गए हैं।