मोहर्रम के दूसरे दिन तफरी पर निकले थे आठ दोस्त, मरने वालों में एक युवा, दो किशोर, दद्दा घाट में हुआ हादसा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 27 June 2026

मोहर्रम के दूसरे दिन तफरी पर निकले थे आठ दोस्त, मरने वालों में एक युवा, दो किशोर, दद्दा घाट में हुआ हादसा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा मुजावर मोहल्ला निवासी तीन दोस्तों की शनिवार को दोपहर में नर्मदा नदी में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। मोहर्रम के दूसरे दिन आठ दोस्त मुजावर मोहल्ले से तफरी पर निकले थे और वह दद्दा घाट जा पहुंचे। तिलवारा थाना अंतर्गत इस घाट पर नहाने के दौरान एक-एक कर तीनों डूब गए। मरने वालों में दो किशोर तथा एक युवा शामिल है। तीनों के शव स्थानीय गोताखोरों की मदद से घटनास्थल के निकट ही बरामद कर लिए गए। घटना के करण मोहल्ले में मातम की स्थिति बन गई। Eight friends had gone out for an outing on the second day of Muharram; the deceased include one young man and two teenagers. The accident occurred at Dadda Ghat.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि एक ही मोहल्ले में रहने वाले आठ दोस्त घूमने के इरादे से दोपहर में लगभग ढाई बजे घर से निकले। वे तिलवारा के आगे दद्दा घाट पहुंचे तो स्नान करने का सोचा। सभी दोस्तों ने घाट पर कपड़े उतारकर नर्मदा में स्नान करना शुरू किया। नहाते-नहाते वे गहरे पानी की ओर चले गए। इसी दौरान साहिल डूबने लगा। उसे बचाने के लिए आशिक पहुंचा। लेकिन असफल रहा। दोनों दोस्तों को डूबता देखकर मोइन, उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदा। उन्हें गहरे पानी से खींचकर बाहर लाने के प्रयास में संतुलन खो दिया। कुछ ही देर में तीनों दोस्त डूब गए। मृतकों में शेख साहिल (19), मोइन खान (16) और शेख आशिक उर्फ राजा (15) शामिल है। तीनों दोस्तों का डूबता देखकर बाकी दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया। बेल्ट और कपड़े फेंककर डूबते दोस्तों को सहारा देकर बाहर खींचने का प्रयास किया। लेकिन नदी के प्रवाह में तीनों दोस्तों का उनसे फासला बढ़ा गया। बेल्ट उन तक नहीं पहुंच सका। देखते-देखते ही उनकी आंखों के सामने तीन दोस्त नदी में जलधारा में ओझल हो गए। घटना से बचे पांच दोस्त घबरा गए और घर पहुंचे, जिनमें से एक किशोर ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। उसके बाद वे मौके पर पहुंचे और डूबने तीनों दोस्तों की तलाश शुरू हुई। तिलवारा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतकों का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा।