पुलिस ने शुरू की जांच, स्कूटर पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाश, सीसी कैमरों से और जुटाए जा रहे सुराग - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 27 June 2026

पुलिस ने शुरू की जांच, स्कूटर पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाश, सीसी कैमरों से और जुटाए जा रहे सुराग


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में गोरखपुर थाना अंतर्गत रतन कॉलोनी में स्थित शराब ठेकेदार आशीष शिवहरे के कार्यालय में बमबारी की खबर है। आधी रात के बाद करीब ढाई से तीन बजे के बीच स्कूटर सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। आशीष शिवहरे के कार्यालय में लगे सीसी कैमरों और कॉलोनी के दोनों छोर तक के कैमरे से फोटेज की तलाश पुलिस कर रही है। आशीष शिवहरे के कार्यालय का काम देख रहे कर्मचारियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने बदमाशों को पहचान लिया है। पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है ताकि पूरी वास्तविकता सामने आ सके। Police have initiated an investigation; three miscreants arrived on a scooter, and further clues are being gathered from CCTV cameras.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि शराब कारोबारी के बीच लंबे समय से स्पर्धा चली आ रही है। लगातार बदल रही शराब नीति के चलते सिंडिकेट और पूल में भी काफी परिवर्तन हुए हैं। आशीष वैसे भी जबलपुर के निवासी नहीं है लेकिन पिछले कई सालों से उनका कारोबार जबलपुर में चल रहा है। शराब ठेकेदार की व्यवसायिक या व्यक्तिगत रंजिश किससे है? इस बात पर भी पुलिस जांच में जोर दे रही है। इसके अलावा यह घटना किसी रंगदारी अवैध वसूली से तो नहीं जुड़ी? इस नजरिए से भी पुलिस काम कर रही है। शराब ठेकेदार तथा उसके स्टाफ ने जिन नामों को बताया है, पुलिस ने उनकी सर्चिंग भी शुरू कर दी है। शराब ठेकेदार के कर्मचारी अशोक मिश्रा ने पुलिस को लिखाई शिकायत करते हुए रंगदारी की वसूली पर आशंका ज्यादा व्यक्त की है। पुलिस अशोक मिश्रा से और पूछताछ कर रही है।