रफीक खान
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक ढाबा संचालक युवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंहबोले जीजा ने इस घटना को अंजाम दिया। रात 8:00 बजे मुंह बोला जीजा ढाबा पहुंचा और संचालक को अपने साथ बाजार चलने के लिए कहकर ले गया। देर रात 3:00 बजे उसका शव बरामद हुआ। मृतक ढाबा संचालक के सिर में गोली मारी गई। घटना के पीछे अवैध संबंधों की शंका सामने आ रही है। He was picked up from Rajput Dhaba at 8 PM; his body, bearing a gunshot wound to the head, was recovered at 3 AM.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि 'राजपूत ढाबा' के संचालक सचिन राजपूत की सिर में गोली मारकर हत्या करने का आरोप योगेंद्र उर्फ योगी गुर्जर पर है। रानी पिपरिया नहर की पुलिया पिपरिया-नर्मदापुरम स्टेट हाईवे और घटना को अंजाम दिया गया। योगेंद्र सोहागपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर से ढाबे पर पहुंचा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी को अपनी पत्नी और सचिन राजपूत के बीच अवैध संबंधों का शक था। आरोपी 17 जून की रात लगभग 8 बजे मुंह पर कपड़ा बांधकर ढाबे पर आया और सचिन को बाजार घुमाने के बहाने बाइक पर अपने साथ ले गया था। रात करीब 3 बजे उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस योगेंद्र से पूछताछ कर पूरी कड़ियां जोड़ने में लगी है।
