MP के प्रसिद्ध इंटरनेशनल स्कूल में घटना, 100 से अधिक छात्र अचानक पहुंचाए गए अस्पताल, मचा ह्ड़कंप - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 23 June 2026

MP के प्रसिद्ध इंटरनेशनल स्कूल में घटना, 100 से अधिक छात्र अचानक पहुंचाए गए अस्पताल, मचा ह्ड़कंप


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित प्रतिष्ठित इंटरनेशनल स्कूल शिशु कुंज में उस वक्त हड़कंप की स्थिति बन गई, जब अचानक 100 से अधिक छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार होकर अस्पताल पहुंचाए गए। जैसे ही अभिभावकों को खबर लगी, सभी अस्पतालों की तरफ दौड़ पड़े। स्कूली छात्रों में ज्यादातर आईएएस-आईपीएस तथा अन्य सिविल सर्विसेज में कार्यरत अभिभावकों के बच्चे हैं। अन्य जो भी बच्चे हैं वो भी कमोबेश हाई प्रोफाइल है। Incident at a renowned international school in MP: over 100 students rushed to the hospital, sparking panic.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि झलारिया स्थित स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अचानक उल्टी, पेट दर्द, जी मिचलाना और कमजोरी जैसी शिकायतें होने लगीं। कुछ छात्रों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें तत्काल निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि कई बच्चों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। एक साथ बड़ी संख्या में छात्रों के बीमार होने की खबर मिलते ही स्कूल प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। कई परिजनों ने स्कूल में परोसे गए भोजन और स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल भी उठाए। प्रारंभिक तौर पर मामला फूड पॉइज़निंग का माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर भोजन, पानी और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामला हाई प्रोफाइल परिवारों से जुदा होने के कारण जिला प्रशासन विशेष निगरानी में घटना के कारणों की जांच करवा रहा है।