बॉयफ्रेंड के लिए हैवान बन गई बेटी, रिलेशनशिप पर आपत्ति करना मां-बाप को पड़ गया भारी, हालत गंभीर - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 23 June 2026

बॉयफ्रेंड के लिए हैवान बन गई बेटी, रिलेशनशिप पर आपत्ति करना मां-बाप को पड़ गया भारी, हालत गंभीर


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में खजराना थाना क्षेत्र में बॉयफ्रेंड के लिए एक लड़की मां-बाप के सामने हैवान बन गई। बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर जहां पिता को चाकुओं से गोद डाला, वहीं मां के बाल पकड़कर घसीट दिया। चाकू के हमले से आहत पिता गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Daughter turns into a monster for her boyfriend; parents pay a heavy price for objecting to the relationship condition critical.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि पीड़ित मेहरबान सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी बेटी प्राची अपने बॉयफ्रेंड शुभम के साथ रहना चाहती थी, लेकिन पिता इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे थे। माता और पिता की इस आपत्ति बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। माता-पिता बेटी प्राची को सही रास्ते पर लाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन प्राची और उसके बॉयफ्रेंड शुभम को यह काफी नागवार गुजरा। दोनों ने मिलकर मेहरबान सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बाल पकड़कर घसीटने के कारण माँ भी चोटिल हुई हैं। उल्लेखनीय है कि रिश्तो की मर्यादा लगातार कमजोर होती जा रही है मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में भी रेलवे कॉलोनी में एक ऐसी ही वारदात हुई थी, जिसमें लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता तथा भाई को मौत के घाट उतार दिया था।