तीनों नाबालिक दोस्त घूमने गए थे, किसी मामूली बात पर हुआ विवाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 17 June 2026

तीनों नाबालिक दोस्त घूमने गए थे, किसी मामूली बात पर हुआ विवाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत कक्षा 9वी में पढ़ने वाले एक छात्र को चाकू से गोद कर और गला रेत कर मार डाला गया। घटना को अंजाम उसके ही नाबालिक दोस्तों ने दिया। किसी मामूली बात पर गाली गलौज होने लगी। मृतक छात्रा ने गाली देने से मना किया, जिससे साथी दोनों छात्र आक्रोशित हो गए। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों नाबालिक छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। Three minor friends had gone out; a dispute arose over a trivial matter, and the police arrested both accused.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि रांझी गंगा मैया क्षेत्र निवासी जॉनसन पिल्ले (13) नवमी का छात्र था। वह अपने दो दोस्तों के साथ कहीं गया हुआ था। दोनों दोस्तों ने उसे अपशब्द कहे। जॉनसन ने इसका विरोध करते हुए, उन्हें गाली देने से रोका, जिससे वे नाराज हो गए। विवाद बढ़ने पर दोनों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल जॉनसन को स्वजन तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा था। गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जो उम्र खेलने और पढ़ने की है, उसमें एक की हत्या हो गई। दो पुलिस के हाथों गिरफ्तार होकर सीखचों के पीछे पहुंच गए। समाज में इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है लेकिन जिम्मेदारों में चिंता होना जरूरी है।